
2 अक्तूबर को छत्तरशाल स्टेडियम में आयोजित 60 वे योग दिवस
2 अक्तूबर को छत्तरशाल स्टेडियम में आयोजित 60 वे योग दिवस के अवसर की कुछ विशेष झलकियां । कार्यक्रम में लगभग 15000 साधकों व दर्शकों ने भाग लिया । उस अवसर पर मुख्य अतिथि मोक्ष्यातन संस्थान के संस्थापक पद्मश्री योगाचार्य माननीय भारत भूषण जी ने साधकों को आशीर्वाद दिया । प्रधान श्री देस राज जी ने स्वास्थ्य व योग पर ज्ञानवर्धक संबोधन दिया । सामूहिक साधना का मन मोहक दृश्य देखने को मिला । सरस्वती वंदना, योग गीत व शांति पाठ से कार्यक्रम ने दिव्य रूप ले लिया । इस सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ता साधुवाद के पात्र हैं
भारतीय योग संथान



