
59 वा योग दिवस समारोह
आज का दिन बहुत ही शुभ व ऐतिहासिक है आज विजय दशमी, गांधी जयंती, शास्त्री जयंती व भारतीय योग संस्थान का 59 वा योग दिवस समारोह के एक साथ आने का बहुत बढ़ा व शुभ संयोग है । इन सभी शुभ अवसरों की आप सभी को बहुत बहुत शुभ कामना ।आज छत्रशाल स्टेडियम दिल्ली में 59 वें योग दिवस समारोह के अवसर पर 15000 साधक व दर्शक भाग लिया । इस अवसर पर दिल्ली की मुख्य मंत्री माननीय श्रीमती रेखा गुप्ता जी मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि दिल्ली प्रदेश शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद जी का साधकों को आशीर्वाद प्राप्त हुआ । अखिल भारतीय प्रधान श्री देस राज जी ने इस अवसर पर प्राणायाम साधना द्वारा पूर्ण स्वास्थ्य की प्राप्ति पर अपना सर गर्भित संविधान दिया । इस अवसर पर महामंत्री श्री ललित गुप्ता जी ने प्राणायाम का अभ्यास करवाया ।कार्यक्रम बहुत ही सफल, प्रेरणादायक व ज्ञानवर्धक रहा । इस सफल आयोजन का श्रेय भारतीय योग संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं व शिक्षा विभाग दिल्ली सरकार के अधिकारियों को जाता है । आप सभी इस दिव्य कार्य के लिए साधुवाद के पात्र है ।
भारतीय योग संस्थान


