नमस्कार, एक साल पहले तक मैं सीढ़ियाँ चढ़-उतर भी नहीं पाती थी और वज्रासन करना भी मेरे लिए कठिन था। लेकिन जब से मैं भारतीय योग संस्थान से जुड़ी और नियमित रूप से योगासन करने लगी, मेरी सेहत में अद्भुत सुधार हुआ है। आज मैं न केवल वज्रासन बल्कि पद्मासन भी सहजता से कर लेती हूँ, और सीढ़ियाँ चढ़ने-उतरने में भी अब कोई परेशानी नहीं होती।
इसके लिए मैं भारतीय योग संस्थान की हृदय से आभारी हूँ। मेरी कामना है कि अधिक से अधिक लोग भारतीय योग संस्थान से जुड़कर योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें। धन्यवाद।