
भारतीय योग संस्थान जम्मू प्रांत एवं कलस्टर विश्वविद्यालय जम्मू
विधार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने, तनावमुक्त जीवनशैली को प्रोत्साहित करने तथा उनके सर्वांगीण विकास के उदेश्य हेतू आज भारतीय योग संस्थान जम्मू प्रांत एवं कलस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौते(MoU) पर हस्ताक्षर किये गए l
इस समझौता ज्ञापन पर क्लस्टर विश्वविद्यालय की और से रजिस्ट्रार कुमारी अंकुर महाजन (JKAS)तथा भारतीय योग संस्थान केप्रधान श्री सत्यपाल जी ने हस्ताक्षर किये l
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर के. चन्दरशेखर जी ने भारतीय योग सस्थान द्वारा योग के प्रचार एवं प्रसार हेतू किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में योग, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीन विकास को बढ़ावा मिलेगा



