
77 वें गणतंत्र दिवस व शिक्षक सम्मान दिवस के अवसर पर भारतीय योग संस्थान
77 वें गणतंत्र दिवस व शिक्षक सम्मान दिवस के अवसर पर भारतीय योग संस्थान के लगभग 1000 शिक्षक भाग लेते हुए । इस अवसर पर साधकों ने योग व देश भक्ति के सुंदर कार्यकम प्रस्तुत किए । महामंत्री ललित गुप्ता जी ने स्वागत संबोधन दिया । 108 वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया । अखिल भारतीय प्रधान श्री देस राज जी ने भारतीय योग संस्थान में एक केंद्र प्रमुख की भूमिका पर सारगर्भित चर्चा देते हुए सभी को संस्थान के लक्ष्य प्राप्ति हेतु योग के प्रचार व प्रसार के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम बहुत ही ज्ञानवर्धक, सफल व मनोरंजक रहा । इस सफल आयोजन के लिए दिल्ली प्रांत के सभी कार्यकर्ता साधुवाद के पात्र हैं ।
भारतीय योग संस्थान



