
भारतीय योग संस्थान, गोल गुजराल, जम्मू द्वारा शंख प्रक्षालन क्रिया का सफल आयोजन
आज दिनांक 5 अप्रैल को भारतीय योग संस्थान, गोल गुजराल, जम्मू द्वारा शंख प्रक्षालन क्रिया का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष योगिक शुद्धि प्रक्रिया में 100 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों में कुछ पुराने साधक भी शामिल थे, जबकि अधिक लोग नए थे l संस्थान के संगठन मंत्री श्री अनिल शर्मा जी द्वारा शंख प्रक्षालन की प्रक्रिया, उसके महत्व तथा स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इसमें सभी जिला प्रधानों का भी भरपूर सहयोग रहा शंख प्रक्षालन एक प्राचीन योगिक शुद्धि विधि है, जिसके माध्यम से आँतों की गहन सफाई की जाती है। इससे शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं, पाचन तंत्र सुदृढ़ होता है, पाचन शक्ति में सुधार आता है, त्वचा में निखार आता है तथा संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है।
भारतीय योग संस्थान द्वारा यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाती है। संस्थान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक योग के लाभ पहुँचाना और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। संस्थान अपने इस लक्ष्य पर निरंतर कार्यरत है।
यह कार्यक्रम वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण योगिक क्रिया का लाभ उठा सकें। संस्थान ने आम जनता से अपील की है कि वे इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का अवसर प्राप्त करें।
सत्यपाल प्रधान


