
हिसार में ,ष्टकर्म और ध्यान पर कार्यक्रम में प्रांतीय प्रधान श्री ओमप्रकाश जी, प्रांतीय मंत्री श्री रामपाल गोयल जी, अन्य अधिकारियों के साथ।
समाचार
१. हरियाणा प्रांत के सभी जिलों में यात्रा कर अखिल भारतीय शिविर में सीखी ष्टकर्म की जानकारी व ध्यान पर विशेष कार्यक्रम नवंबर दिसंबर माह में लिए गए। कड़ाके की ठंड के बावजूद अधिकारियों/ कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। प्रांतीय अधिकारियों का भरपूर सहयोग भी मिला।
२. महिला योग शक्ति दिवस सभी जिलों में बड़े उल्लास और उत्साह से मनाया गया।
३. जिला अधिकारियों जिला प्रधान, मंत्री और संगठन मंत्रियों को आनलाइन प्रशिक्षण ष्टकर्म बारे दिया गया।
४. जनवरी माह में जिला स्तर पर
सभी अधिकारियों/साधकों के आनलाइन कार्यक्रम लिए जा रहे हैं। इस समय तक कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत व रोहतक के आनलाइन कार्यक्रम लिए जा चुके हैं।
५. प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा जनवरी माह के दौरान सभी जिलों की आनलाइन दक्षता कार्यक्रम लेने की योजना है।
६. प्राणायाम विशेषज्ञ का मासिक आनलाइन कार्यक्रम आदरणीय श्री ललित गुप्ता जी, महामंत्री भारतीय योग संस्थान के मार्गदर्शन में होता है।
७.1.03.2026 को 1 दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर कुरुक्षेत्र योगाश्रम में आदरणीय श्री देसराज जी के सानिध्य में केन्द्र प्रमुखों / सहायक केंद्र प्रमुखों के लिए आयोजित होने वाला है।

